World Cup 2023 में आज AUS vs NED के बीच मुकाबला, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
Australia vs Netherlands, 24th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 24वें मैच में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। कंगारुओं के अभियान की शुरुआत खराब रही। हालांकि, दो मैच में हारने के बाद उन्होंने अगले दो मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।
दूसरी ओर नीदरलैंड ने अब तक खेले गए चार मैचों में से केवल एक मैच में जीत का स्वाद चखा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर किया। टूर्नामेंट के 24वें मैच से पहले जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

अरुण जेटली स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
वेदर रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 25 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की केवल 4 प्रतिशत संभावना है, जोकि नहीं के बराबर है। उम्मीद है कि दर्शकों को अरुण जेटली स्टेडियम में बिना किसी रुकावट के मैच देखने को मिलेगा। दिन के दौरान तापमान 31 डिग्री और रात में 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 47 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहेगी।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां चौके-छक्के खूब देखने को मिलते हैं। पिच छोटी होने के कारण मैच में बड़े स्कोर दिखने को मिल सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाज को थोड़ा फायदा मिल सकता है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।
नीदरलैंड की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।












Click it and Unblock the Notifications