ENG vs AUS, Pitch And Weather: ड्रीम टीम के लिए गेम चेंजर साबित होगी आज के मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
ENG vs AUS, Pitch And Weather: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का कारवां लाहौर में जारी है, जिसमें आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित मैच देखने को मिलेगा। ग्रुप बी का यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमें जीत के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरने के लिए बेताब होंगी। रोमांचक एक्शन से पहले आज की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है, क्योंकि इस रोमांचक मुकाबले का मैदान गद्दाफी स्टेडियम है।

Gaddafi Stadium Pitch Report: पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव है। हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्ज़के और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने यहां शतक बनाए। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ी ज्यादा मदद मिल सकती है।
Gaddafi Stadium Weather Report: वेदर रिपोर्ट
लाहौर में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। ह्यूमिडिटी का स्तर औसतन 77% रहने का अनुमान है।
Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया की रणनीति
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक पर नज़र रखना ज़रूरी है। एडम ज़म्पा इस गेंदबाजी ग्रुप में उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें आगे से नेतृत्व करना होगा।
Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लैबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा
Australia vs England: इंग्लैंड की रणनीति
ऐसा लगता है कि इंग्लैंड अपने अटैकिंग क्रिकेट को जारी रखेगा, खासकर कप्तान जोस बटलर द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कि जेमी स्मिथ का नंबर 3 पर आना 'फ्री हिट' है। जो रूट के एक स्थान नीचे जाने से मिडिल ऑर्डर भी मजबूत होगा, जो भारत में दबाव में आ गया था।
Australia vs England: इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी
इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन।












Click it and Unblock the Notifications