ऑस्ट्रेलिया ने World Cup के लिए किया टीम का ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मौका, 3 धुरंधरों की हुई वापसी

Womens ODI World Cup 2025, Australia squad: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 (Womens ODI World Cup 2025) के लिए डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान इस बार भी कप्तान एलिसा हीली के हाथों में रहेगी। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा और एश्ले गार्डनर जैसे सितारे टीम को मजबूती देंगे।

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी (Womens ODI World Cup 2025, Australia squad)

इस टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तीन खिलाड़ी चोट से उबरकर लौटे हैं। सोफी मोलीन्यू जनवरी में घुटने की सर्जरी के बाद अब फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगी। वहीं तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन (क्वाड इंजरी) और ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम (ग्रोइन इंजरी) भी चोट से उबरकर टीम का हिस्सा बनी हैं। इनकी मौजूदगी से टीम का संतुलन और गहराई दोनों बढ़ेगी।

Australia 1

पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगी ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार पांच नए चेहरों पर भरोसा जताया है, जो पहली बार 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उतरेंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम है युवा ओपनर फीबी लिचफील्ड, जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उनके अलावा सोफी मोलीन्यू, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगी।

बैलेंस्ड स्क्वाड

टीम में जहां एक ओर बेथ मूनी और एलिसे पेरी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर युवा खिलाड़ियों का जोश भी है। कप्तान हीली के पास बल्लेबाजी में कई विकल्प हैं, जबकि गेंदबाजी में मेगन शुट्ट, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड जैसे भरोसेमंद गेंदबाज मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत टीम के रूप में दिखाई दे रही है।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्यू, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+