AUS vs PAK: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ मचाएंगे धमाल

Australia squad for Boxing Day Test: 26 दिसंबर से मेलबर्न के मैदान पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 360 रनों से हराया। दूसरी पारी में पाकिस्तान को 450 रनों का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे सिर्फ 89 रनों पर ऑल आउट कर दिया और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली। ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब बॉक्सिंग डे टेस्ट काफी अहम हो गया है।

पाकिस्तान को जीत की तलाश: ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी। शान मसूद की कप्तानी में पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तानी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही साधारण दिखे। हालांकि डेब्यू करने वाले गेंदबाज आमिर जमाल ने टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।

Australia 1

ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान: दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं जो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 14 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 13 खिलाड़ियों का स्क्वाड ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें सिर्फ एक ही बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज लेंस मॉरिस को जगह दी थी, जिन्हें अब रिलीज कर दिया गया है।

लेंस मॉरिस की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने किसी भी नए खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट मैच को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता की चोट की कोई समस्या होने वाली है। हमारा लाइनअप सेम होगा, पहले टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरीके से जीता है उसे देखकर खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, स्टीव स्मिथ, मिच स्टार्क, डेविड वार्नर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+