CWG में शानदार प्रदर्शन के बाद गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान ने क्रिकेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाने वाली कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक का ऐलान किया है।

बर्मिंघम, 10 अगस्त: महिला क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाने वाली कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक का ऐलान किया है। लैनिंग का ऐसा कहना है कि वो करीब ढाई साल से लगातार क्रिकेट खेल रही है और वह अब कुछ समय के लिए इससे दूरी बनाना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- CWG 2022: फाइनल में मिली हार के बाद इमोशनल हुई हरमन और जेमिमा, कहा...

CWG में दिखाया था दम

CWG में दिखाया था दम

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेग लैनिंग ने एक बार फिर से अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था। वो ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल तक लेकर गई बल्कि टीम को चैंपियन भी बनाया। CWG 2022 में क्रिकेट का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जहां कंगारू टीम ने करीबी मुकाबले में भारत को 9 रन से हराया। फाइनल में मेग ने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली वह महिला क्रिकेट की पहली कप्तान बनीं।

कब होगी वापसी, कुछ तय नहीं

कब होगी वापसी, कुछ तय नहीं

अनिश्चितकालीन ब्रेक के बाद अब वो कब क्रिकेट में वापसी करेंगी, उन्हें खुद नहीं पता। लैनिंग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने इस फैसले की जानकारी दी और ये भी कहा कि बोर्ड उनका पूरा सपोर्ट करता है। मेग लैनिंग ने अपने बयान में कहा, ''पिछले कुछ सालों बहुत व्यस्त होने के बाद मैंने यह ब्रेक लेने का फैसला लिया है, जिससे मैं खुद पर फोकस कर सकूं। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और साथी खिलाड़ियों के सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।''

कप्तानी में जीते वर्ल्ड कप

कप्तानी में जीते वर्ल्ड कप

लैनिंग का नाम महिला क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में लिया जाता है। अपनी अगुआई में उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट जीते। 2020 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेग लैनिंग की लीडरशिप में ही जीता था। तब टीम ने फाइनल में भारतीय महिला टीम को 85 रन से हराया था। इस साल वनडे वर्ल्ड कप पर भी कंगारू टीम ने कब्जा जमाया और टीम की कप्तान लैनिंग ही थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से मात दी थी। इतना ही नहीं इसी साल ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने लैनिंग की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर एशेज भी अपने नाम की थी।

शानदार रहा करियर

शानदार रहा करियर

30 वर्षीय मेग लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टेस्ट मैचों में 345, 100 वनडे मैचों में 53.13 की शानदार औसत से 4463 और 124 WT20I मैचों में 36.48 की औसत से कुल 3211 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर 17 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+