भारत दौरे पर आ रही हैं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, शेड्यूल हुआ घोषित, कब और कहां होंगे मैच
जून में भारतीय टीमों को इंग्लैंड दौरे पर खेलने के लिए जाना है, इसके बाद कई अन्य सीरीज होनी हैं। भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका के टीमों को खेलना है, इससे पहले भारत ए का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो जाएगा। सितम्बर में विदेशी टीमें भारत में खेलने के लिए आएंगी।
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत आएगी। यहां दो मल्टी-डे मैचों के अलावा तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम टोटल पांच मैचों के लिए भारत दौरे पर आएगी। बाद में दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी भारत दौरे के लिए आना है। दक्षिण अफ्रीका ए का दौरा नवंबर में होना है।

ऑस्ट्रेलिया ए का दौरा 16 सितम्बर से शुरू हो जाएगा। यह 5 अक्टूबर तक चलेगा। लखनऊ और कानपुर में मुकाबले खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी पांच ही मैच खेलेगी। इनमें मल्टी-डे मुकाबले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। तीन वनडे मैच बेंगलुरु में होंगे।
सीनियर टीम में आने लायक प्लेयर्स को इस तरह की सीरीज से फायदा होगा। इंग्लैंड में भी भारत ए टीम गई है। इस साल भारत की सीनियर टीम, भारत ए, अंडर 19 और महिला टीमें एक साथ इंग्लैंड दौरे के लिए जा रही हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। इसके अलावा महिला क्रिकेट में भी डेवलपमेंट देखने को मिला है, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारत दौरे पर आएगी। 14 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच मैच खेले जाएँगे, सभी मुकाबला चेन्नई में ही होंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शेड्यूल
पहला मल्टी-डे मैच, 19 सितम्बर, लखनऊ
दूसरा मल्टी-डे मैच, 23 सितम्बर, लखनऊ
पहला वनडे मैच, 30 सितम्बर, कानपुर
दूसरा वनडे मैच, 3 अक्टूबर, कानपुर
तीसरा वनडे मैच, 5 अक्टूबर, कानपुर
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ शेड्यूल
पहला मल्टी-डे मैच, 30 अक्टूबर, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
दूसरा मल्टी-डे मैच, 6 नवंबर, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
पहला वनडे मैच, 13 नवंबर, बेंगलुरु
दूसरा वनडे मैच, 16 नवंबर, बेंगलुरु
तीसरा वनडे मैच, 19 नवंबर, बेंगलुरु












Click it and Unblock the Notifications