AUS vs WI: स्टार्क ने तोप के गोले की तरह बॉल फेंक तोड़ा बल्लेबाज का पाँव, एक टांग पर चलकर गया बाहर

Australia vs West Indies: रफ्तार के मामले में आज के समय में मिचेल स्टार्क को टॉप गेंदबाजों में गिना जाता है। स्टार्क के पास गति के अलावा लाइन-लेंथ है और वहीँ से गेंद को स्विंग भी कराते हैं। इन सबका मिश्रण होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज के खिलाफ बैटिंग मुश्किल होती है।

वेस्टइंडीज की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई है और वहां स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी ने एक बल्लेबाज को अपना शिकार बना लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा में मुकाबला खेलते समय यह घटना हुई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को एक टांग के सहारे मैदान से जाना पड़ा।

aus vs wi

हाल ही में विंडीज टीम में आए शमार जोसेफ पुछल्ले क्रम में बैटिंग कर रहे थे। स्टार्क ने एक दनदनाती हुई तेज यॉर्कर गेंद उनके पाँव के अंगूठे पर फेंकी। गोली की गति से आ रही इस गेंद को जोसेफ समझ ही नहीं पाए। पलक झपकते ही खेल खत्म हो गया और बॉल उनको लग गई।

बॉल उनके दाएं पाँव के अंगूठे पर जाकर लगी और जोसेफ दर्द से कराह उठे। वह बिना सहारे के खेड़े भी होने में सफल नहीं हुए। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ की मदद से उनको मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इस दौरान वह एक टांग के सहारे ही चल रहे थे और दूसरी तरफ स्टाफ का सहारा था। जोसेफ मैदान से बाहर जाते समय आंसुओं में डूब गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है।

इससे पहले वाले गेम में जोसेफ ने अपनी तूफानी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी को घायल कर दिया था। दूसरी पारी में दौरान बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा को उन्होंने बाउंसर से घायल किया था। उस्मान ख्वाजा के जबड़े पर गेंद लगी थी। हेलमेट की वजह से वह बच गए लेकिन उनके मुंह से खून आया। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+