AUS vs WI: स्टंप्स पर लगी गेंद फिर भी OUT नहीं हुआ बल्लेबाज, वीडियो देखकर सभी हैरान
AUS vs WI 2nd Test 2024: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचो की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 289 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने टीम के लिए सबसे अधिक 75 रन जोड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के बल्ले से भी 65 रनों की पारी निकली।
विकेट पर लगी गेंद: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज मैच के दौरान एलेक्स कैरी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। दरअसल, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ की गेंद पर एलेक्स कैरी आउट होने से बाल बाल बच गए। गेंद विकेट पर लगने के बाद भी कैरी आउट होकर पवेलियन नहीं लौटे। गेंद विकेट से लगने के बाद तेजी से विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

किस्मत ने दिया साथ: शामार जोसेफ 15वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर एलेक्स कैरी पूरी तरह से चकमा खा गए। शामार जोसेफ की गेंद कैरी के बल्ले को मिस करते हुए स्टंप के पास से गुजर गई। विकेटकीपर ने कट बिहाइंड की अपील की। लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। टीवी रिप्ले देखने पर पता चला की गेंद बल्ले से नहीं बल्कि बेल्स पर लगकर गई थी। बेल्स पर गेंद लगने के बावजूद भी वह नीचे नहीं गिरी और एलेक्स कैरी नॉट आउट रहे।
वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 311 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने पांच ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
हालांकि इसके बाद में मिचेल मार्श और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया और ऑस्ट्रेलिया 289 रन बनाने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications