AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी में उड़ी दक्षिण अफ़्रीकी टीम, शर्मनाक स्कोर पर सिमटी पारी

दक्षिण अफ्रीका की टीम गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में मामूली स्कोर पर आउट हो गई, मेजबान गेंदबाज बेहतरीन रहे।

Australia Team

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग बिखर गई। मेहमान टीम अपनी पहली पारी में 152 रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन देखा गया। हालांकि मेजबान टीम भी पहली पारी में अपने 5 विकेट गंवा चुकी है। मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 5 विकेट पर 145 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।

स्टार्क और नाथन लायन की बेहतरीन गेंदबाजी

स्टार्क और नाथन लायन की बेहतरीन गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर मेहमान दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कप्तान पैट कमिंस का निर्णय सही साबित कर दिया और दक्षिण अफ्रीका को एक के बाद एक झटके दिए। मिचेल स्टार्क और नाथन लायन की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। दक्षिण अफ़्रीकी टीम 152 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। कप्तान कमिंस ने भी 2 विकेट झटके। उनके अलावा बोलैंड को भी 2 विकेट प्राप्त हुए।

काइल वेरेयन्ने ने बनाए कुछ रन

काइल वेरेयन्ने ने बनाए कुछ रन

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेयन्ने एक छोर पर खड़े हो गए और रन बनाए। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे लेकिन वह कंगारू गेंदबाजों का सामना करने में सफल रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए अर्धशतक जमाया और 64 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा टेम्बा बवुमा भी कुछ देर के लिए टिके और रन बनाने का प्रयास किया। वह 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड की शानदार बैटिंग

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड की शानदार बैटिंग

ट्रेविस हेड काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिच का स्वभाव समझते हुए ज्यादा डॉट बॉल नहीं खेलने का फैसला किया और दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों की धुनाई की। ट्रेविस हेड ने कमजोर गेंदों को सीमा रेखा से बाहर भेजते हुए अर्धशतक जमाया। दिन की अंतिम गेंद तक वह क्रीज पर बने रहे। ट्रेविस हेड ने 77 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का देखने को मिला है। दूसरे दिन के खेल में उनकी बैटिंग मेजबान टीम के लिए अहम रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+