AUS vs SA: डेविड मिलर ने शतक जड़ दक्षिण अफ्रीका को बचाया, ऑस्ट्रेलिया को 213 का लक्ष्य

AUS vs SA Semifinal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। डेविड मिलर एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने रन बनाए। वह शतक जड़कर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की पारी 212 रनों के स्कोर पर समाप्त हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम बेहतरीन शुरुआत करने में नाकाम रही। हर बार की तरह इस बार भी कप्तान टेम्बा बवुमा फ्लॉप रहे। वह बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। मामला यहीं नहीं रुका और डी कॉक भी चलते बने।

australia vs south africa

डी कॉक धाकड़ फॉर्म में थे और उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद थी, वह 3 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर चलते बने। रैसी वैन डर डुसेन और मार्करम भी नहीं चले। वह क्रमशः 6 और 10 रन बनाकर आउट हो गए। बीच में बारिश की वजह से खेल रोका गया।

बारिश के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। इस बीच डेविड मिलर और क्लासेन के बीच एक भागीदारी हुई और दोनों स्कोर 100 के पार लेकर चले गए। क्लासेन को ट्रेविस हेड ने 47 पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। मिलर अपनी फिफ्टी जड़कर क्रीज पर डेट रहे। यानसेन आते ही गोल्डन डक पर ट्रेविस हेड का शिकार बने।

119 के कुल स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद डेविड मिलर को कोएट्जी के रूप में एक साथी मिल गया। दोनों के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। कमिंस ने कोएट्जी को 19 पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ा। मिलर ने धाकड़ बैटिंग करते हुए छक्के से अपना शतक पूरा कर लिया लेकिन वह 101 रन बनाकर आउट हो गए।

अंतिम ओवर तक दक्षिण अफ़्रीकी टीम 212 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मिचेल स्टार्क और कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+