AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच में कितने ओवर कटेंगे? क्या है मैच रद्द होने का टाइम
AUS vs SA: चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले ही बारिश का खलल देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच इस अहम मुकाबले में निर्धारित समय तक टॉस ही नहीं हो पाया। इससे फैन्स को निराशा होने के साथ ही टीमों को भी मुश्किल हुई करीबन चार घंटों तक इंतजार करने के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
भारतीय समय के मुताबिक़ टॉस का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित था लेकिन इससे पहले ही बारिश के कारण टॉस नहीं हुआ। इसके बाद इन्तजार की घड़ियाँ लगातार बढती चली गई और मुकाबला ओवर काटने तक आ गया। ओवर काटने का टाइम भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे था।

अगर यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाता, तो दोनों टीमों के 7-7 ओवर काटे जाते। 43 ओवर का मुकाबला खेला जा सकता था। हालांकि इस समय तक मुकाबला शुरू होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद अगर मुकाबला 5 बजे शुरू होता है, तो 39-39 ओवर का गेम हो जाता।
अगर पांच बजे के बाद 6 बजे यह मैच शुरू हो जाता है, तो 32-32 ओवरों का मुकाबला आयोजित किया जा सकता था लेकिन यह भी नहीं हुआ। अंतिम ऑप्शन 20 ओवरों का मुकाबला था। इसके बाद कट ऑफ़ टाइम आना था लेकिन इससे पहले ही मैच रद्द कर दिया।
AUS vs SA: क्या रद्द होगा मैच
अंत में मुकाबला रद्द करने का विकल्प ही बचा था। कट ऑफ़ टाइम के बारे में बात की जाए, तो यह भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजकर 2 मिनट के आस-पास था। लेकिन मौसम और राउंड की स्थिति देखते हुए मैच रद्द कर दिया।
AUS vs SA: मौसम बेहद खराब
जिस तरह का मौसम रावलपिंडी में देखने को मिला है, उससे तो पहले से नजर आ रहा था कि जल्दी यह मुकाबला शुरू होता नहीं लग रहा। विशेषग्य भी कह रहे थे कि मैच आयोजित होना मुश्किल है। रावलपिंडी में बादलों का घेरा है और बारिश भी है। इसके अलावा आउटफील्ड की स्थिति भी खराब थी।












Click it and Unblock the Notifications