ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, 2 दिन में ही निकला गाबा टेस्ट का नतीजा

ऑस्ट्रे्लिया और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत हुई जहां ये मैच केवल दो दिनों में ही समाप्त हो गया. मुकाबला पूरी तरह से तेज गेंदबाजों के नाम हुआ.

AUS vs SA

ऑस्ट्रे्लिया और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत हुई जहां पर कंगारूओं ने साउथ अफ्रीका को बैटिंग में किसी भी लेवल पर टिकने नहीं दिया लेकि प्रोटियाज ने भी तेज पिच पर मिले बाउंस का पूरा फायदा उठाते हुए मेजबानों को बड़ी जीत दर्ज नहीं करने दी। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर खेलने का फायदा मिला और उन्होंने तेज परिस्थितियों को बेहतर तरीके से भुनाते हुए पहला टेस्ट मैच केवल दो दिनों में 6 विकेट से जीत लिया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में केवल 34 रनों का टारगेट मिला था लेकिन कैगिसो रबाडा ने इस दौरान भी चार विकेट लेकर कंगारूओं का जश्न थोड़ा सा फीका कर दिया। रबाडा को दूसरे छोर पर अगर किसी बॉलर का साथ मिल जाता तो ऑस्ट्रेलिया के एक-दो विकेट और लुढ़क सकते थे।

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की बैटिंग पूरी तरह से खराब साबित हुई और इसी वजह से उनको हार भी मिली। पहली पारी में 152 रनों पर ढेर होने वाली अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी 218 पर समेटने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन फिर प्रोटियाज दूसरी पारी में 99 रनों पर ढह गए।

मैच पूरी तरह से तेज गेंदबाजी के नाम रहा जहां मिशेल स्टार्क ने पहली पारी में तीन और दूसरी में 2 विकेट हासिल किए। पैट कमिंस पहली पारी में 2 और दूसरी में पांच विकेट लेकर जबरदस्त रहे। बॉलेंड को भी दोनों पारियों 2-2 विकेट मिले। ऐसे ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाडा ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए और वे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने। इस मैच में मिशेल स्टार्क ने भी टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे किए।

इस मैच में बल्लेबाजों के हौसले पस्त दिखाई दिए। केवल ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 96 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेल दी जो मैच में सबसे बड़ा फर्क डालने वाली साबित हुई है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर वेरिन ने भी पहली पारी में 64 रन बनाए थे। और कोई अर्धशतक मैच में नहीं लग सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+