AUS vs SA: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज जड़ेंगे छक्के, ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
AUS vs SA Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में आज मुकाबला खेला जाना है। ग्रुप बी में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। ग्रुप ए से दो टीमें सेमीफाइनल तक का सफर पहले ही तय कर चुकी हैं। भारत और न्यूजीलैंड अगले चरण में गई हैं।
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने भी अपने-अपने पहले मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को सेमीफाइनल के करीब देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रलिया और अफ्रीका दोनों ही टीमों की मजबूती के ऊपर किसी को शक नहीं होना चाहिए।

भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर इस मैच की शुरुआत होनी है। इससे पहले मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर नजर डालना जरूरी है। रावलपिंडी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका पिच रिपोर्ट (AUS vs SA Pitch Report)
रावलपिंडी की पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। बाद में पिच में धीमापन आता चला जाएगा। बल्लेबाज भी सेटल होने के बाद रन बना सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने से बाद में बैटिंग करने वाली टीम को ओस का फायदा मिल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका वेदर अपडेट (AUS vs SA)
मौसम को लेकर खबर कुछ अच्छी नहीं कही जा सकती है। 62 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है, अगर बारिश से खेल रद्द होता है, तो दोनों टीमों के लिए नुकसान का सौदा होगा। बरसात की संभावना शाम के समय ज्यादा जताई गई है। इसके अलावा ओस भी एक बड़ा फैक्टर माना जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कौन आगे
दोनों टीमों के बीच हुए मैचों को देखा जाए, तो टक्कर कड़ी कही जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 55 मैचों में पराजित किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी 51 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में टक्कर कड़ी देखने को मिल सकती है। अंततः जो टीम अच्छा खेलेगी, जीत उसी की होगी।












Click it and Unblock the Notifications