AUS vs PAK: वॉर्नर को देखने मैदान पर उमड़ा जनसैलाब, खिलाड़ी ने कहा मेरी इन चीजों को याद रखना

David Warner: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी कम बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी खिलाड़ी के अंतिम मुकाबले के बाद दर्शक स्टेडियम के स्टैंड्स से मैदान पर पहुँच जाते हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ ही डेविड वॉर्नर ने अपने करियर को विराम दे दिया। वह अब खेलते हुए नहीं दिखेंगे। मुकाबले के बाद हजारों की तादाद में दर्शक अपने हीरो को देखने के लिए मैदान पर पहुँच गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी को अनुमति प्रदान कर दी।

david warner

पोडियम के पास कतारों में दर्शक खड़े हो गए। हर किसी के लिए यह भावुक करने वाला पल था। वॉर्नर के लिए भी भावुक समय था। जब उनको पूछा गया कि आपको किस तरह से अब याद रखा जाना चाहिए। इस पर उनकी तरफ से एक मजेदार जवाब आया।

वॉर्नर ने कहा कि मैं अपने खेल से लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला पाया, मुझे उत्साहित और एंटरटेनिंग खिलाड़ी के रूप में ही याद रखा जाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को सबसे मनोरंजक बताया। इसके अलावा वॉर्नर ने इस सफर में परिवार को भी एक खास हिस्सा माना।

वॉर्नर ने अपने पेरेंट्स, भाई और पत्नी को क्रिकेटिंग सफर में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं इन सभी से बहुत प्यार करता हूं। अगर इस बारे में ज्यादा कुछ कहूँगा, तो भावुक हो जाऊँगा। पत्नी कैंडिस को उन्होंने खास तौर पर धन्यवाद कहा।

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वॉर्नर अपनी अंतिम पारी के दौरान चमके और 57 रनों की धाकड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 चौके जड़े। मुकाबले के दौरान वॉर्नर का परिवार मौजूद था। डेविड वॉर्नर ने सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन लंच के लिए जाते समय एक फैन को अपने ग्लव्स भी गिफ्ट किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+