AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद माइकल वॉन ने उड़ाया पाक का मज़ाक

Australia vs Pakistan test: पर्थ की उछाल वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का कीमा बना दिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज दूसरी पारी में महज 89 रन बनाकर आउट हो गए। टीम को 360 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पाकिस्तानी टीम के मजे लिए हैं। माइकल वॉन ने पाकिस्तानी टीम को चिढाते हुए भारतीय टीम की तारीफ भी की है। वॉन का मानना है कि इस तरह की ऑस्ट्रेलियाई टीम से लोहा सिर्फ भारत की टीम ले सकती है।

michael vaughan

वॉन ने कहा कि हर कंडीशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास कवर करने के लिए चीजें हैं और यह एक शानदार टीम है। इसके अलावा वॉन नाथन लायन को 500 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि इस लेवल पर सिर्फ भारत के पास ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का हथियार मौजूद है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में 450 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मुकाबला गंवा दिया। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।

भारतीय टीम भी अब अंक तालिका में टॉप स्थान पर आ गई है। भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों की हवा निकाल दी। बबार आज़म भी नहीं चले।

पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मज़ाक भी बना। हर किसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को निशाने पर लिया। बाबर आज़म को भी काफी चिढ़ाया गया। अब माइकल वॉन ने भी कुछ वही काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+