AUS vs PAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से प्रमुख खिलाड़ी बाहर

Australia vs Pakistan Test series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी टीम के लेग स्पिनर अबरार अहमद घुटने की चोट की वजह से पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अगले दो टेस्ट मैच में भी उनका खेलना तय नहीं है।

हालांकि फ़िलहाल वह पहले टेस्ट मैच से ही बाहर हुए हैं। अंतिम दो टेस्ट मैचों के बारे में आने वाले समय में ही पता चलेगा। बैकअप के रूप में साजिद खान को टीम में रखा गया है। अबरार को चोट ऑस्ट्रेलिया में जाने के बाद ही लगी है। अभ्यास मैच के दौरान वह चोटिल हुए।

pakistan cricket team

प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ पाकिस्तान ने अभ्यास मैच खेला था, उसमें अबरार को चोट लग गई। वह टीम में रहेंगे और पर्थ में उनका इलाज चलता रहेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस का असेसमेंट किया जाएगा, तभी कोई फैसला होगा।

पीसीबी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि मेडिकल टीम ने असेसमेंट किया और एमआरआई स्कैन में चोट के बारे में पता चला है। चिकित्सकों की देखरेख में उनकी रिकवरी जारी रहेगी। वह पर्थ में टीम के साथ बने रहेंगे। वह अभी तक टेस्ट सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं।

पीसीबी ने यह भी कहा कि खिलाड़ी के स्वास्थ्य और आने वाले अन्य दौरों को ध्यान में रखते हुए अबरार का दूसरे टेस्ट से पहले असेसमेंट किया जाएगा। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। फ़िलहाल वह पहले टेस्ट से बाहर हुए हैं।

गौरतलब है कि पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का पहला टेस्ट 14 दिसंबर से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर को एमसीजी में शुरू होगा जबकि अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने के लिए ही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+