AUS vs PAK: बाबर आज़म के शर्मनाक खेल का उड़ा मज़ाक, सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स

Babar Azam: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को पर्थ में खेले गए इस टेस्ट मैच में 360 रनों से हार मिली है। इस दौरान बाबर आज़म के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बाबर आज़म का बल्ला दोनों पारियों के दौरान खामोश रहा। वह टीम की कोई सहायता नहीं कर पाए। बाबर आज़म के फ्लॉप शो का इंतजार लोग कर ही रहे थे। उनकी खराब बैटिंग के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स भी चलने लगे।

babar azam

पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर आज़म 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद दूसरी पारी में टीम 450 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। यहाँ भी बबार आज़म का बल्ला खामोश ही रहा। वह 14 रनों के निजी स्कोर पर ही आउट होकर चलते बने।

पाकिस्तानी टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद बाबर आज़म को फैन्स ने निशाने पर लिया। बाबर आज़म को लेकर काफी मीम्स देखने गए। कुछ लोगों ने कहा कि हमें पुराना बाबर चाहिए, तो कई लोगों ने बाबर का सपोर्ट करने वाले फैन्स को भी निशाने पर ले लिया। पाकिस्तानी टीम को भी कई फैन्स ने आड़े हाथों लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+