AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने घातक गेंदबाजी कर पाकिस्तान पर ली बड़ी बढ़त, हार हो गई तय!
Australia vs Pakistan 1st Test: पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान के ऊपर शिकंजा कस दिया है। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाक को कम स्कोर पर रोकते हुए एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली। अब दो दिनों का खेल बचा है और पाकिस्तान की हार लगभग तय दिखाई दे रही है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 84 रनों का स्कोर हासिल किया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा 34 रन बनाकर क्रीज पर थे। पिछली पारी में बड़ा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर जीरो पर आउट हुए। लाबुशेन ने 5 रन बनाए और स्टीव स्मिथ 43 पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 300 रनों की है।

ऑस्ट्रेलिया के 487 रनों के जवाब में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम बेहतर शुरुआत करने में नाकाम रही। कंगारुओं ने मेहमान टीम को नियमित झटके दिए। हालांकि ओपनरों ने अच्छी बल्लेबाजी की। शफीक ने 42 रन बनाए और इमाम उल हक के बल्ले से 62 रन आए।
तीसरे नम्बर पर खेलने वाले कप्तान शान मसूद क्रीज पर जमने के बाद 30 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने पर जिम्मेदारी बाबर आज़म के कन्धों पर थी लेकिन उन्होंने निराश किया। बाबर आज़म 21 और साउद शकील 28 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
आगा सलमान ने थोड़ी देर संघर्ष कर 28 रन बनाए लेकिन पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के बल्ले से महज 3 रन ही आए। इस तरह पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 271 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट नाथन लायन के खाते में गए। उन्होंने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये। हेजलवुड, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट झटका। पाक टीम मुश्किल में है और हार भी लगभग तय दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications