AUS vs PAK: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से रोकने पर ट्रोल हुआ पुलिसकर्मी, अब सपोर्ट में उतरी जनता

AUS vs PAK Pakistan Zindabad: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच-2023 के दौरान एक फैंस को पुलिसकर्मी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से रोका था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। जहां एक ओर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से रोकने पर पुलिसकर्मी को ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक तबका पुलिस के काम को शानदार बता रहा है और वाहवाही कर रहा है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने 20 अक्टूबर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशंसकों को नियंत्रित करने के लिए कुछ सख्त नियम अपनाए थे। इसी बीच सोशल मीडिया एक्स पर (पूर्व में ट्विटर) एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें, एक पुलिसकर्मी स्टैंड में मौजूद एक फैन को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से रोकते देखा गया था। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

AUS vs PAK Pakistan Zindabad

इस वीडियो में सुना जा सकता है कि, पुलिस कर्मी ने फैंस से कहा है कि, 'भारत माता की जय ठीक है, पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं।' पुलिसकर्मी ये भी कहता है कि, 'यह उच्च अधिकारियों का आदेश है कि फैंस को भड़काऊ नारे की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसलिए, आप ऐसा मत बोलिए।'

ट्रोल करने वाले लोगों ने पुलिसकर्मी के लिए क्या कहा?

एक यूजर ने कहा, यह देखना हैरान और परेशान करने वाला है कि लोगों को खेल में "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने से रोका जा रहा है। यह पूरी तरह से खेल के विरुद्ध है!''

एक अन्य यूजर ने कहा, बेंगलुरु के एक पुलिसकर्मी ने एक पाकिस्तानी फैंस को "पाकिस्तान जिंदाबाद" कहने से रोका। पाक फैन ने कहा कि ''उनके बगल में लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं, वो पाकिस्तान जिंदाबाद क्यों नहीं कह सकते'' पुलिसवालों ने जवाब दिया, "भारत माता की जय ठीक है, पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं"

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी टीम का समर्थन करने आए पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक को पाकिस्तान जिंदाबाद कहकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भारत किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सही नहीं है।'

पुलिस वाले की सपोर्ट में कई यूजर

एक अन्य यूजर ने कहा, "पाकिस्तान जिंदाबाद" के खिलाफ खड़े होने के लिए पुलिसकर्मी का शानदार काम किया है।

एक यूजर ने लिखा, 'इस पुलिसकर्मी का समर्थन करें। जैसे कि इस पुलिसकर्मी ने भारत में #AUSvsPAK मैच के दौरान पाकिस्तानियों को "पाकिस्तान जिंदाबाद" कहने से रोका। हां भारत में सिर्फ भारत जिंदाबाद चलेगा।'

अन्य यूजर ने कहा, 'भारत माता की जय अच्छा है, पाकिस्तान जिंदाबाद - अच्छा नहीं है, इस पुलिसकर्मी को बहुत सम्मान। इसे वायरल होना चाहिए।'

अन्य यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद" के खिलाफ बोलकर पुलिसकर्मी ने शानदार काम है। मुझे उम्मीद है कि जुबैर इस पुलिसकर्मी को सिर्फ अपना कर्तव्य निभाने के लिए नौकरी से निकालने के लिए खड़गे जूनियर से शिकायत नहीं करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+