Ashes में मिचेल स्टार्क ने रच दिया इतिहास! किया वो कारनामा जो कोई गेंदबाज नहीं कर पाया
AUS vs ENG, Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज 'द एशेज' में एक शानदार रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे 2025-26 एशेज के पहले टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने अपना 100वां एशेज विकेट लेकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की है।
पर्थ टेस्ट के पहले दिन स्टार्क ने किया कमाल (AUS vs ENG, Ashes Test)
यह उपलब्धि स्टार्क को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों की एक खास लिस्ट में शामिल कर दिया है। वह एशेज के इतिहास में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 13वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ टेस्ट के पहले दिन स्टार्क का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने शुरुआती सत्र में ही इंग्लैंड के तीन अहम बल्लेबाजों को आउट करके तहलका मचा दिया।

मिचेल स्टार्क ने झटके चार विकेट
मिचेल स्टार्क ने शुरुआती सेशन में ही इंग्लैंड के चार अहम बल्लेबाजों को आउट करके तहलका मचा दिया। सबसे पहले उन्होंने अपने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को चलता किया। इसके बाद उन्होंने बेन डकेट को एक बेहतरीन गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। लेकिन 'आइसिंग ऑन द केक' तो जो रूट का विकेट था। स्टार्क ने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट को केवल 7 गेंदों पर शून्य पर आउट किया।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए स्टार्क
जो रूट का यही विकेट स्टार्क का 100वां एशेज विकेट था! इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। मिचेल स्टार्क की यह उपलब्धि उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाने का काम करती है। उन्होंने सिर्फ 23 एशेज मैचों (43 पारियों) में यह आंकड़ा छू लिया है। इस सूची में उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (195 विकेट) और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ (157 विकेट) जैसे दिग्गज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications