Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में 138 साल बाद किया ये कमाल, कप्तान स्टीव स्मिथ ने उठाया बड़ा कदम
Aus vs Eng 5th Test Sydney: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में चल रहे एशेज 2025-26 के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के एक गजब का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस फैसले से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस के समय टॉड मर्फी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की खबर दी, जिसने 137 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है।
बिना स्पिनर के उतरा ऑस्ट्रेलिया (Aus vs Eng 5th Test Sydney)
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक भी स्पेशलिस्ट स्पिनर को शामिल नहीं किया है। सन् 1888 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी के मैदान पर बिना किसी स्पिनर के खेलने उतरी है। टीम ने तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की जगह हरफनमौला खिलाड़ी बीयू वेबस्टर को शामिल किया है। अब ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण पूरी तरह से तेज गेंदबाजों (मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, कैमरून ग्रीन और बीयू वेबस्टर) पर निर्भर है।

फैसले से दिग्गज हुए नाखुश
टॉड मर्फी को बाहर रखने के फैसले पर कप्तान स्मिथ ने पिच का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा करना पसंद नहीं है, लेकिन पिच ऐसी तैयार की गई है जिस पर हमें नहीं लगता कि गेंद ज्यादा टर्न होगी। यहां सीम और पिच की दरारें बड़ी भूमिका निभाएंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क इस तर्क से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने 'ABC रेडियो' से बातचीत में इसे टॉड मर्फी पर अविश्वास करार दिया।
टीम को खल रही है नाथन लियोन की कमी
क्लार्क ने कहा कि यह पिच का मामला नहीं, बल्कि नाथन लियोन की कमी का असर है। टीम को मर्फी पर वैसा भरोसा नहीं है जैसा लियोन पर था। दुर्भाग्य से, उन्हें नहीं लगता कि मर्फी, लियोन का सही विकल्प हैं। दिलचस्प बात यह है कि युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने अब तक भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका अभी भी नहीं मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, बीयू वेबस्टर, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग।












Click it and Unblock the Notifications