Aus vs Afg: काम नहीं आई राशिद खान की साहसिक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया
Aus Vs Afg: बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में जिस तरह से राशिद खान बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल जाएगा, लेकिन आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जीत दर्ज की। राशिद खान ने 23 गेंदों पर 48 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें जिंदा है। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया की निगाहें श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के मैच पर होगी। अगर इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करता है और उसका रन रेट ऑस्ट्रेलिया से कम होता है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट टेबल पर 7 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जबकि इंग्लैंड के 5 अंक और श्रीलंका के 4 अंक हैं। लिहाजा श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच के नतीजे काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

Recommended Video
ऑस्ट्रेलिया के 169 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन गुरबाज और इब्राहिम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। गुरबाज ने 30 रनों की पारी खेली जबकि इब्राहिम ने 26 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 168 रन के स्कोर पर रोक दिया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 200 रन के पास पहुंच सकती है लेकिन अफगानिस्तान गे गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अंत के ओवर्स में रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई। जिस तरह से डेविड वार्रनर, कैमरून ग्रीन पॉवर प्ले में ही अपना विकेट गंवा कर पवेलियन पहुंचे उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में थी। लेकिन मिचेल मार्श ने टीम की पारी को संभाला।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ से उम्मीद थी कि वह टीम को संभालेंगे लेकिन 4 रन के स्कोर पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद मिचेल ने 45 रन और मार्कस स्टॉयनिस ने 25 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने की कोशिश की। जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने आज जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई मैक्सवेल ने 32 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली।
लेकिन मैक्सवेल के आउट होने के बाद आज कप्तान कर रहे मैथ्यू वेड सिर्फ 6 रन के स्कोर पर फारुकी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पैट कमिंस भी खाता खोले बिना आउट हो गए। केन रिचर्डसन रन आउट होकर पवेलियन चल दिए। अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो नवीन उल हक ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि एक रन आउट भी उन्होंने किया। वहीं फजलहक फारुकी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटका। मुजीब और राशिद के खाते में 1-1 विकेट आया।












Click it and Unblock the Notifications