'तूफान के बाद की शांति..,' क्या LSG के कप्तान KL राहुल उठाने वाले हैं कोई बड़ा कदम? अथिया शेट्टी ने दिया हिंट
आईपीएल फ्रेंचाइज लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) इन दिनों अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में है, जोकि कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बहस के दौरान देखने को मिला था। इस वीडियो के बाद केएल राहुल के फैंस भी काफी नाराज दिखे। इस बीच अब कप्तान की पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty ) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
अथिया शेट्टी की पोस्ट को कई यूजर्स ने उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल और संजीव गोयनका के साथ हुई विवादित घटना से जोड़कर देखा है। जहां वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक को देखा जा सकता है।

आथिया द्वारा शेयर की गई पोस्ट में आश्चर्यजनक तस्वीर में घने बादलों के बीच से सूरज की रोशनी समुद्र पर गिरती हुई दिखाई दे रही है। अथिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, (The calm after the storm) "तूफान के बाद की शांति।" तस्वीर संभवतः मुंबई में खींची गई थी। इस पोस्ट का एक मतलब ये भी हो सकता है कि केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
ये अलग बात है कि केएल राहुल और संजीव गोयनका का विवाद तब शांत होता नजर आया, जब दोनों के डिनर करने की बात सामने आई। इसके अलावा दोनों की साथ में कुछ तस्वीर भी देखने को मिलीं, जिसके देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि टीम में अब सबकुछ ठीक है।
इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस घटना पर आपत्ति जताई और कहा कि टीम मालिकों को खिलाड़ियों पर गुस्सा होने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024 से पहले बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
सहवाग ने बताया क्या है मालिक का काम
सहवाग ने क्रिकबज़ से बातचीत के दौरान कहा कि, 'मालिक की भूमिका यह होनी चाहिए कि जब वे ड्रेसिंग रूम में या प्रेस मीट के दौरान खिलाड़ियों से मिलें, तो उन्हें केवल उन्हें प्रेरित करने के लिए बात करनी चाहिए। लेकिन अगर मालिक आकर पूछे- 'क्या हो रहा है? समस्या क्या है?' या टीम मैनेजमेंट के सदस्यों में से किसी एक को पकड़ लेता है और किसी विशेष खिलाड़ी के बारे में सवाल उठाना शुरू कर देता है। देखिए कोच और कप्तान टीम चलाते हैं, इसलिए इन मालिकों के लिए बेहतर है कि वे खिलाड़ियों से न उलझें या मुझ पर गुस्सा न करें।'












Click it and Unblock the Notifications