मैदान पर हाथापाई के बाद अब अपने ही देश के लोगों से उलझे आसिफ अली, एयरपोर्ट पहुंचते ही फैन पर फूटा गुस्सा

पाकिस्तान और टीम के खिलाड़ी एशिया कप 2022 में मिली हार से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। पाकिस्तान का एशिया कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। पाकिस्तान और टीम के खिलाड़ी एशिया कप 2022 में मिली हार से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। पाकिस्तान का एशिया कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में हारने के बाद पाकिस्तान टीम का कॉन्फिडेंस निश्चित तौर पर डाउन हुआ है, जो टीम के खिलाड़ियों में साफतौर पर देखा जा सकता है।

 Asif Ali angry

फैन पर फूटा आसिफ का गुस्सा

एशिया कप में लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले आसिफ अली फाइनल मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए। जब टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत थी तब वह हसरंगा की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आसिफ अली के आउट होने के साथ-साथ पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। हाल ही में जब पाकिस्तान की टीम वापस अपने वतन लौटी तो आसिफ अली ने एयरपोर्ट पर एक फैन पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया।

फैन कर रहा था सेल्फी लेने की कोशिश

दरअसल, आसिफ अली जब एयरपोर्ट से बाहर आए तो कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान एक फैन ने उनके हाथ को टच कर दिया जिससे आसिफ अली गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने तुरंत अपना हाथ झटकते हुए फैन की तरफ घूरते हुए देखा। आसिफ अली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

मैदान पर भी हो चुकी है आसिफ की लड़ाई

इससे पहले एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आसिफ अली आउट होने के बाद गुस्से में बल्ला उठाते नजर आए थे। अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद ने करीम जनत के हाथों आसिफ अली को कैच आउट कराया था। आउट होने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली थी। दोनों ही खिलाड़ी भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए और एक-दूसरे को टक्कर मार दी। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+