Asian Legends League 2025: एशियन लीजेंड्स लीग को ऐसे देख सकते हैं लाइव, जानें शेड्यूल और टीमें

Asian Legends League 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के अगले दिन एक और क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। एशियन लीजेंड्स लीग का पहला संस्करण 10 मार्च से शुरू हो रहा है। कई बड़े नामों वाली पांच टीमें खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी। एशियन स्टार्स, श्रीलंकाई लायंस, अफगानिस्तान पठान, इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स पांच टीमें खिताब के लिए टूर्नामेंट में जंग करेंगी।

टूर्नामेंट में कई बड़े नाम शामिल (Asian Legends League 2025)

टूर्नामेंट में कई बड़े नाम भाग लेंगे, जिसमें अंबाती रायडू, शिखर धवन, उपुल थरंगा, तमीम इकबाल और कई अन्य दिग्गज शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के पहले संस्करण में एक दूसरे से भिड़ेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत अफगानिस्तान पठान और एशियन लायंस के बीच सीजन के पहले मैच से होगी। दोनों टीमें 10 मार्च को उदयपुर के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Asian Legends 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव

इसके अलावा, इंडियन रॉयल्स 10 मार्च को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बांग्लादेश टाइगर्स से भिड़ेगी। एशियन लीजेंड्स लीग 2025 टीवी पर भी फैंस देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण करेगा। वहीं क्रिकेट फैंस फैनकोड एप पर अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग 2025 आसानी से देख सकते हैं।

एशियन लीजेंड्स लीग 2025: पूरी टीमें

एशियन स्टार्स टीम: दिलशान मुनवीरा, सौरभ तिवारी, मेहरान खान, लाहिरू थिरिमाने, आलोक कपाली, केदार जाधव, शेहान जयसूर्या, अयान खान, महबूब आलम, शाहबाज नदीम, सीकुगे प्रसन्ना, परविंदर अवाना, हस्ती गुल, हामिद हसन, अभिमन्यु मिथुन।

श्रीलंकाई लायंस टीम: चमारा सिल्वा, उपुल थरंगा, चमारा कपुगेदरा, अशान प्रियंजन, तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंदा सिरिवर्दना, चतुरंगा डी सिल्वा, असेला गुनारत्ने, दानुष्का गुणाथिलका, एंजेलो परेरा, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, मलिंडा पुष्पकुमारा, जीवन मेंडिस, नुवान प्रदीप, थिलन तुषारा।

अफगानिस्तान पठान टीम: इमरान जनत, नूर अली जादरान, नवरोज मंगल, असगर अफगान, शब्बीर नूरी, समीउल्लाह शिनवारी, करीम सादिक, मोहम्मद शहजाद, रोशन बरकजई, बातिन शाह, दौलत जादरान, आफताब आलम, अब्दुल्ला मजारी, शापूर जादरान।

भारतीय रॉयल्स टीम: अंबाती रायडू, मनोज तिवारी, एस बद्रीनाथ, फैज फजल, शिखर धवन, यूसुफ पठान, इरफान पठान, नमन ओझा, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुरीत सिंह, मुनाफ पटेल, करणवीर सिंह, बरिंदर सरन, शादाब जकाती, मनप्रीत गोनी, सुदीप त्यागी।

बांग्लादेश टाइगर्स टीम: तमीम इकबाल, मोहम्मद अशरफुल, नदीफ चौधरी, तुषार इमरान, मेहेदी मारूफ, अरिफुल हक, शुवागता होम, नईम इस्लाम, धीमान घोष, शफीउल इस्लाम, नजीमुद्दीन, इलियास सनी, मुख्तार अली।

जानें शेड्यूल

अफ़ग़ानिस्तान पठान बनाम एशियन स्टार्स (10 मार्च 3:00 अपराह्न)
इंडियन रॉयल्स बनाम बांग्लादेश टाइगर्स (10 मार्च शाम 7:00 बजे)
बांग्लादेश टाइगर्स बनाम अफ़ग़ानिस्तान पठान्स (11 मार्च 3:00 अपराह्न)
इंडियन रॉयल्स बनाम श्रीलंकाई लायंस (11 मार्च शाम 7:00 बजे)
श्रीलंकाई लायंस बनाम अफ़ग़ानिस्तान पठान (12 मार्च 3:00 अपराह्न)
बांग्लादेश टाइगर्स बनाम एशियन स्टार्स (12 मार्च शाम 7:00 बजे)
एशियन स्टार्स बनाम श्रीलंकाई लायंस (13 मार्च 3:00 अपराह्न)
इंडियन रॉयल्स बनाम अफ़ग़ानिस्तान पठान (13 मार्च शाम 7:00 बजे)
श्रीलंकाई लायंस बनाम बांग्लादेश टाइगर्स (14 मार्च 3:00 अपराह्न)
इंडियन रॉयल्स बनाम एशियन स्टार्स (14 मार्च शाम 7:00 बजे)
एलिमिनेटर 1 (15 मार्च 3:00 अपराह्न)
क्वालीफायर 1 (15 मार्च शाम 7:00 बजे)
एलिमिनेटर 2 (16 मार्च शाम 7:00 बजे)
क्वालीफायर 2 (17 मार्च शाम 7:00 बजे)
फ़ाइनल (18 मार्च शाम 7:00 बजे)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+