Asian Games: स्मृति मंधाना का जबरा फैन का अनोखा कारनामा, एक झलक पाने के लिए किया 1200 किमी. ट्रेवल
Smriti Mandhana: क्रिकेट का भगवान नाम कई बार सुना जाता रहा है। सचिन तेंदुलकर को इस खेल का भगवान कहा जाता है। उनके कीर्तिमानों के कारण भगवान कहा जाने लगा। उसी तरह महिला क्रिकेट में क्रिकेट की देवी सामने आई है और यह एशियाई खेलों के दौरान हुआ है।
एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम के फाइनल मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। चीन में स्मृति मंधाना को एक फैन ने क्रिकेट की देवी कहा। फैन ने पोस्टर पर मंधाना के लिए यह लिखा था। भारतीय क्रिकेटर ने अपने बल्ले से इस मैच में रन भी बनाए।

चीन में क्रिकेट के ज्यादा फैन्स नहीं हैं लेकिन मंधाना को देखने के लिए एक फैन 1200 किलोमीटर ट्रेवल कर हांगझू पहुँच गया। चीन में भारतीय फैन ने मंधाना को क्रिकेट कड़ी देवी बताया और क्रिकेट के प्रति प्रेम उनको बीजिंग से हांगझू फाइनल मैच तक लेकर गया।
चीन के जू यू ने महिला क्रिकेट के फाइनल में स्मृति मंधाना को देखने के लिए 1200 किलोमीटर की यात्रा की। जब मंधाना ने यह पोस्टर देखा होगा, तो उनको भी काफी अच्छा लगा होगा। उनकी ख़ुशी तब दोगुनी हो गई होगी, जब उनको पता लगा होगा कि फैन ने कितना लम्बा सफर तय कर फाइनल देखने का निर्णय लिया।
इस चीनी फैन ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि 2019 वर्ल्ड कप में मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह का स्पेल देखा था। इसके अलावा मैं रोहित शर्मा और विराट कोहली को फॉलो करता हूं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और बुमराह भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह उस मैच में असाधारण रहे थे।
जू यू ने कहा कि चीन में क्रिकेट के ज्यादा वेन्यू नहीं हैं और इस खेल को ज्यादा खेला भी नहीं जाता है। लोग जानते ही नहीं है कि इस गेम को कैसे खेला जाता है। मैं भी अगर क्रिकेट खेलना चाहूँ तो नहीं खेल सकता क्योंकि प्रोपर ग्राउंड ही नहीं है। यह मैदान भी पहले फूलों का खेत हुआ करता था। एशियाई खेलों के लिए इसे क्रिकेट ग्राउंड में बदला गया है। यहाँ कुछ अभ्यास मैच भी खेले गए थे।
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 19 रनों से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। स्मृति मंधाना के बल्ले से 45 गेंदों में 46 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 42 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications