Asia Cup 2022 LIVE, SL vs Pak: पाकिस्तान को 23 रन से हराकर श्रीलंका ने जीता एशिया कप का खिताब
एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य दिया है।
नई दिल्ली, 11 सितंबर: एशिया कप 2022 पर श्रीलंका ने अपना कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाज और फिर गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने इस जीत को अपने नाम की। 171 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मोहम्मद रिजवान अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।
इससे पहले श्रीलंका की टीम 5 बार एशिया कप की खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान के पास रविवार को तीसरी बार एशिया कप जीतने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके और श्रीलंका ने आसानी के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

LIVE Feed
श्रीलंका को मिली जीत
एशिया कप 2022 पर श्रीलंका ने अपना कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 23 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाज और फिर गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने इस जीत को अपने नाम की। 171 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मोहम्मद रिजवान अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।
श्रीलंका को मिली जीत
एशिया कप के फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच सुपरफोर का मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका की टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मिले 122 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पथुम निसानका ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए।
पाकिस्तान ने बनाए 121 रन
पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 122 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान महज 14 रन बनाकर प्रमोद मदुशन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद वनिन्दु हसरंगा ने फखर जमान और कप्तान बाबर आजम को भी पवेलियन भेज दिया। बाबर आजम ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाए थे। मोहम्मद नवाज ने अंत के ओवरों में कुछ शॉट लगाए, उन्होंने टीम के लिए 26 रन जोड़े।
पाकिस्तान को मिला बल्लेबाजी का मौका
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका और पाकिस्तान ने अब तक खेले गए सुपरफोर मुकाबले में एक भी मैच नहीं हारा है। श्रीलंका ने पहले अफगानिस्तान और फिर भारत को हराकर खुद की सीट फाइनल में पक्की की है। जबकि पाकिस्तान ने सुपरफोर के दोनों ही मुकाबले को रोमांचक अंदाज में अपने नाम करने में सफल रही। भारत को हराने के बाद अफगानिस्तान को भी बेहद करीबी मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया
नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्का लगाकर पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत के लिए एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से 26 गेंदों में शादाब खान ने सबसे अधिक 36 रन बनाने का काम किया।
चहल ने किया कमाल
12वें ओवर में दो विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने 15वें ओवर में भी अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखा और अर्धशतक जमा चुके कुसल मेंडिस को LBW आउट कर मैच में भारत को वापस ला खड़ा किया। मेंडिस 37 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने अपने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए।
15 ओवर तक श्रीलंका 120-4
शानदार पारी खेलकर आउट हुए रोहित
रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 72 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। भारतीय कप्तान ने आउट होने से पहले सूर्यकुमार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 97 रन जोड़े। हिटमैन को चमिका करुणारत्ने ने आउट किया। 13 ओवर तक स्कोर 112-3
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।
READ MORE
More From
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications