Asia Cup: कौन है एशिया कप में रनों का बादशाह? टॉप लिस्ट में रोहित-कोहली समेत 5 खिलाड़ी शामिल
Asia Cup: एशिया कप का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। अगले महीने ही टूर्नामेंट खेला जाना है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहम है। दोनों टीमों के बीच हर इवेंट का मैच अहम ही होता है। भारत की मेजबानी में इवेंट यूएई में आयोजित किया जाएगा।
इस बार टी20 प्रारूप में एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एशिया कप के टी20 वर्जन में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप प्लेयर्स में भारत का दबदबा है। टॉप पांच प्लेयर्स के बारे में आपको जानना चाहिए।

विराट कोहली: इस लिस्ट में पहले स्थान पर किंग कोहली का नाम है। वह एशिया कप के टी20 वर्जन में रनों के बादशाह हैं और अन्य सभी खिलाड़ी उनसे नीचे हैं। विराट कोहली ने 10 मैचों की 9 पारियों में खेलते हुए 429 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी और एक शतकीय पारी आई है। नाबाद 122 उनका बेस्ट है।
मोहम्मद रिज़वान: पाकिस्तान से मोहम्मद रिज़वान का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। रिज़वान ने कुल 6 मुकाबले खेलते हुए 281 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। नाबाद 78 रन रिज़वान का बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट के मामले में वह फिसड्डी निकले हैं, महज 117 का स्ट्राइक रेट है।
रोहित शर्मा: भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट और टी20 कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी एशिया कप में चला है। रोहित शर्मा ने इस इवेंट के कुल 9 मैचों में 271 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। रोहित शर्मा के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं और 83 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
बाबर हयात: नाम थोड़ा चौंकाने वाला है लेकिन हांगकांग से आने वाला यह खिलाड़ी चौथे स्थान पर है। हयात ने 5 मैच खेलकर 235 रन अपने नाम किये हैं। बाबर हयात ने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया है। 122 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।
इब्राहिम जादरान: अफगानिस्तान से आने वाले इस खिलाड़ी का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने कुल 5 मुकाबले खेलकर 196 रनों का स्कोर हासिल किया है। उनके बल्ले से एक फिफ्टी आई है, नाबाद 64 रन उनका बेस्ट स्कोर है। दो बार वह नाबाद रहे हैं। स्ट्राइक रेट उनका 104 का है, जो कम है।












Click it and Unblock the Notifications