Asia Cup: एशिया कप में क्या है भारत की कमजोर कड़ी? 5 भारतीय खिलाड़ी हैं फील्डिंग में बहुत खराब
Asia Cup: एशिया कप के लिए भारत की एक मजबूत टीम की घोषणा कुछ दिनों पहले की गई थी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया वहां खेलने के लिए जाएगी। भारतीय टीम में कुछ धाकड़ प्लेयर्स हैं लेकिन कई खिलाड़ी बाहर भी किये गए हैं। उनमें श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल अहम हैं।
बैटिंग और गेंदबाजी में भारतीय टीम संतुलित नज़र आ रही हैं। धमाकेदार प्लेयर्स को चुनने का प्रयास किया गया है। फील्डिंग में भारत का पलड़ा थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। टीम इंडिया में इस बार पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फील्डिंग में उतने अच्छे नहीं हैं और टीम इंडिया को नुकसान हो सकता है।

वरुण चक्रवर्ती: गेंदबाजी में अपनी मिस्ट्री से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले चक्रवर्ती फील्डिंग में उतने ही खराब हैं। उनकी कैचिंग और थ्रो में दम नज़र नहीं आता। हालांकि अभ्यास करने से थोड़ी बेहतरी देखने को मिल सकती है लेकिन वह एशिया कप की टीम में सबसे खराब फील्डर हैं।
कुलदीप यादव: एक और नाम इस लिस्ट में आता है, जो कुलदीप यादव का है। कुलदीप यादव ना बैटिंग करने में सक्षम हैं और ना ही उनकी फील्डिंग में कोई ताकत है। गेंद उनके सामने जाएगी, तो बल्लेबाज दो रन भागते हैं। उनके थ्रो में भी कोई जान नहीं है।
अर्शदीप सिंह: तेज गेंदबाजी में माहिर अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ समय में अपनी फील्डिंग में सुधार तो किया है लेकिन उस लेवल तक अब भी नहीं आ पाए हैं। उनको भी सीमा रेखा पर अपनी फील्डिंग में सुधार पर ध्यान देना पड़ेगा। गेंदबाजी में उनके ऊपर कोई शक नहीं है।
जसप्रीत बुमराह: अन्य प्लेयर्स की तुलना में बुमराह की फील्डिंग भी उतनी सॉलिड नहीं है। तेज गेंदबाजी के बाद फील्डिंग में जान लगा पाना आसान काम नहीं है लेकिन टी20 में गेंदबाजी महज 4 ओवर की होती है। ऐसे में बुमराह इस क्षेत्र में ध्यान दे सकते हैं।
शिवम दुबे: टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल भी बतौर ऑल राउंडर शामिल हैं लेकिन उन दोनों की तुलना में शिवम दुबे फील्डिंग में उतना कुछ खास नहीं कर पाते हैं। बैटिंग में वह अच्छे हैं और गेंदबाजी भी ठीक कर लेते हैं लेकिन फील्डिंग में पिछड़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications