‘ये Maxwell है या Kohli’, प्रैक्टिस सेशन में विराट के अजीबोगरीब शॉट का वीडियो वायरल
28 अगस्त को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों कट्टर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच साल का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप का आगाज आज से होने जा रहा है, लेकिन दुनियाभर के फैंस की निगाहें रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले पर टिकी हुई है। 28 अगस्त को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों कट्टर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच साल का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

मैक्सवेल बने कोहली
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट की भी कई वीडियो सामने आ चुकी है, जिसमें उनको ताबड़तोड़ बैटिंग करते देखा जा सकता है। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग कोहली को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल के अंदाज में बल्लेबाजी करते देखा गया। नेट्स पर विराट ने एकदम मैक्सवेल के स्टाइल में रिवर्स शॉट लगाया।

चहल की गेंद पर खेला शॉट
युजवेंद्र चहल की गेंद पर पूर्व भारतीय कप्तान ने रिवर्स शॉट खेला। शॉट खेलने के बाद वो सीधा चहल के पास पहुंचे और हंसते हुए भी दिखाई दिए। ग्लेन मैक्सवेल को भी कई बार मैदान पर इस तरह का शॉट खेलते हुए देखा गया है। मैक्सी का तो फेवरेट शॉट भी है। अब किंग कोहली इस तरह के शॉट का अभ्यास कर रहे हैं, इसका मतलब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनको ये शॉट खेलते देखा जा सकता है।
Reverse sweep from Kohli making everyone smile😀🏏 @imVkohli #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/A40m4a2vDS
— iᴍ_Aʀʏᴀɴ18 (@crickohli18) August 26, 2022

विराट का चलना जरूरी
1000 से भी ज्यादा का समय हो गया है, जब विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतकीय पारी नहीं खेली है। पाकिस्तान के खिलाफ खासतौर से एशिया कप में विराट से टीम मैनेजमेंट और फैंस को बड़ी उम्मीदें रहेंगी। पाक के खिलाफ उनका बल्ला हमेशा आग उगलता है। कोहली ने पड़ोसी देश के खिलाफ 7 मुकाबलों में 77.75 की बेहतरीन औसत और 118.25 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 311 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी देखने को मिले।

शाहीन ने भी मांगी दुआ
पाकिस्तानी स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने भी विराट कोहली की फॉर्म में वापसी के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने ये बात विराट से भी कही। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली अफरीदी से मिले और उनका हाल चाल पूछा। इसी दौरान बातचीत के समय अफरीदी ने कोहली से कहा आपके लिए दुआ कर रहे हैं वापस फॉर्म में आएं। इस पर विराट काफी खुश नजर आते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। पाक गेंदबाज कहते हैं कि फॉर्म में देखना चाहते हैं आपको इस पर पूर्व भारतीय कप्तान कहते हैं धन्यवाद, अपना ध्यान रखना फिर मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications