Asia Cup: एशिया कप टी20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, पाकिस्तान की यहां भी बेइज्जती

Asia Cup: एशिया कप 2025 का आयोजन सितम्बर में यूएई में होना है, भारत की मेजबानी में इवेंट वहां होगा। एशिया कप एकदिवसीय प्रारूप के अलावा टी20 में भी खेला जाता है और इस बार टी20 प्रारूप में मुकाबले होंगे। इसके पीछे एक बड़ा कारण टी20 वर्ल्ड कप है, जो अगले साल है।

कुछ धाकड़ खिलाड़ी इस बार एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन नए नामों को खेलने का मौका मिलेगा। टी20 क्रिकेट में तूफानी बैटिंग के चलते छक्के काफी देखने को मिलते हैं। ऐसे में एशिया कप टी20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले पांच प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए।

asia cup

नजीबुल्लाह जादरान: टॉप स्थान अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने बनाई है, टी20 में में जादरान बड़े शॉट के लिए जाने जाते हैं, उसी वजह से टॉप स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। अब तक 8 मैचों में उन्होंने कुल 13 छक्के जमाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 157 का है।

रहमानुल्लाह गुरबाज: एक और अफगान प्लेयर ने इस सूची में अपना नाम शामिल कराया है। गुरबाज भी धाकड़ बैटिंग करते हैं। उन्होंने महज 5 मैचों में ही धमाल मचाते हुए 12 छक्के जमा डाले। जादरान का स्ट्राइक रेट काफी कमाल है, उन्होंने 163 के स्ट्राइक रेट से कुल 152 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा: पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम भी छ्क्कों की इस लिस्ट में है। रोहित शर्मा अपने हवाई शॉट के लिए ही जाने जाते हैं। कुल 9 मुकाबले खेलकर रोहित शर्मा ने 12 शॉट दर्शकों में पहुंचाए हैं। अब वह रिटायर हो गए हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 141 का रहा है।

विराट कोहली: एक और रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली भी इस ख़ास सूची में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे हैं। कोहली ने 11 छक्के जड़े हैं लेकिन रनों के मामले में वह सबसे आगे हैं, एशिया कप टी20 में उनका बल्ले से कुल 429 रन आए हैं। स्ट्राइक रेट 132 का रहा है।

बाबर हयात: टॉप पांच में अंतिम स्थान पर हांगकांग के खिलाड़ी बाबर हयात का नाम आता है। हयात ने भी एशिया कप में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने महज 5 मैच खेलकर ही इस फॉर्मेट के एशिया कप में 10 छक्के उड़ाने में सफलता हासिल की है। बाबर हयात का स्ट्राइक रेट लगभग 147 रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+