Asia Cup: मुंबई इंडियंस से टीम इंडिया में सबसे ज्यादा खिलाड़ी, 2 फ्रेंचाइजी से कोई चयन नहीं
Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है लेकिन कुछ हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले हैं। भारतीय टीम में कुछ चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। एक नया नामा भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता भी की।
टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ियों को अगर आईपीएल की टीमों के अनुसार बांटा जाए तो दिलचस्प आंकड़ा सामने आता है। खास बात यह है कि इस टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी कहा था कि मुंबई की टीम ज्यादा और इंडिया की कम लग रही है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ही आते हैं। हर आईपीएल फ्रेंचाइजी से कोई न कोई खिलाड़ी शामिल किया गया है लेकिन दो ऐसी टीमें हैं जिनसे कोई खिलाड़ी शामिल नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स से कोई खिलाड़ी टीम में नहीं है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल।
दिल्ली कैपिटल्स: कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।
आरसीबी: विराट कोहली, मोहम्मद सिराज।
कोलकाता नाइटराइडर्स: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर।
राजस्थान रॉयल्स: प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन। संजू बैकअप खिलाड़ी हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स: रविन्द्र जडेजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल।
गौरतलब है कि तिलक वर्मा की टीम में एंट्री के बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान वर्मा के बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट निकले थे। एक अर्धशतक भी उन्होंने जड़ा था। इसके बाद आयरलैंड दौरे पर वह फ्लॉप रहे हैं लेकिन वनडे टीम में शामिल हैं। शायद नंबर चार के बल्लेबाज की समस्या को देखते हुए ऐसा किया गया होगा।
केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन टीम में शामिल किये गए हैं। अजित अगरकर का कहना है कि शायद वह एशिया कप के पहले मुकाबले तक फिट हो जाएँगे। ऐसे में उनको शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर ने भी चोट के बाद वापसी की है।












Click it and Unblock the Notifications