Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच- भारत vs पाकिस्तान

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match: एशिया कप में इस सीजन का सबसे धमाकेदार मुकाबला होना है, जिसमें रोमांच, तकरार, तीव्रता सब कुछ देखने को मिलेगा। ग्रुप ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारत और पाकिस्तान जैसी दो बड़ी टीमों के बीच होना है।

इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला खेला है। टीम इंडिया ने यूएई को हराने का काम किया है, दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम ने अपना मुकाबला ओमान के विरुद्ध खेलकर जीत हासिल की थी। आज का का मुकाबला धांसू होने की उम्मीद है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मैच टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था। न्यूयॉर्क में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद से दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। पिछले एक साल में यह पहला मैच है।

ind vs pak

दोनों टीमों में उस वर्ल्ड कप के बाद काफी कुछ बदल गया है। टीम इंडिया के पास रोहित, कोहली, जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब नहीं हैं। सभी रिटायर हो गए हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के पास उनके दो बड़े नाम बाबर आज़म और रिज़वान इस बार नहीं हैं।

इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम लगभग सुपर फॉर चरण में जगह हासिल कर लेगी और हार का सामना करने वाली टीम को अपने अगले मुकाबले के ऊपर निर्भर रहना होगा। इस वजह से दोनों तरफ से प्रयास यही रहेगा कि आज ही जीत दर्ज कर मामला समाप्त कर दिया जाए।

भारत की टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

पाकिस्तान की टीम

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+