Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- श्रीलंका vs बांग्लादेश

Sri Lanka vs Bangladesh, Super Fours, 2nd Match 2023: एशिया कप के सुपर फोर स्टेज का दूसरा मैच शनिवार, 9 सितंबर को श्रीलंका (SL) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से होगी।

बांग्लादेश की टीम को सुपर-4 में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। टीम को लाहौर में सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों से सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उम्मीद है कि आज प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Sri Lanka vs Bangladesh

दूसरी ओर श्रीलंका ने अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जहां वे मामूली अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहे। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी। कप्तान दसुन शनाका की टीम एशिया कप 2023 के सुपर फोर-4 में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की और से एक बार फिर मुश्फिकुर रहीम से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। रहीम ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 गेंदों में 64 रन बनाए थे। बांग्लादेश अगर इस मुकाबले में हार जाती है, तब एशिया कप से उसका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।

श्रीलंका के कसुन राजिथा बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सुपर फोर मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। राजिथा अपने पिछले मैच में श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना और कासुन राजिता।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेहदी हसन मेराज, मोहम्मद नईम, लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महेदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+