Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- पाकिस्तान vs बांग्लादेश

Pakistan vs Bangladesh, Super Fours, 1st Match: एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का पहला मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश एशिया कप के सुपर फोर की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराने का कारनामा किया था।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी: वनडे एशिया कप में पाकिस्तान की टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप में 13 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान ने 12 में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को एक जीत मिली है। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को पटखनी देकर एशिया कप जीत की अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगी।

Aaj Kiska Match 1

मेहदी हसन मिराज ने किया कमाल: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के लिए शतक जड़ने वाले मेहदी हसन मिराज पर फैंस की नजरें बनी होगी। अपने वनडे करियर में पहली बार ओपनिंग करते हुए मेहदी हसन मिराज ने शानदार शतक लगाने का काम किया। बांग्लादेश के लिए मिराज के अलावा जमुल हुसैन शान्तो भी गजब के फॉर्म में हैं। लिहाजा ये दोनों ही खिलाड़ी एक बार फिर बांग्लादेश के लिए रन बनाना चाहेंगे।

पाकिस्तान के पास कई मैच विनर: नेपाल के खिलाफ बाबर आजम ने टीम के लिए 151 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ अपनी गेंदों से लगातार विरोधी खेमों को परेशानी में डालते आए हैं। पाकिस्तान की ताकत उनकी तेज गेंदबाजी है। नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ की तिकड़ी ने भारत के खिलाफ भी गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था।

तस्कीन अहमद से होगी उम्मीदें: ऐसे में बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान को हराना कतई आसान नहीं होगा। दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर चार विकेट झटके थे। शोरिफुल इस्लाम ने भी तीन विकेट लिए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+