Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- पाकिस्तान vs बांग्लादेश

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला किसी नॉकआउट से कम नहीं है, क्योंकि विजेता सीधे भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगा।

दुबई की पिच पर कैसा होगा खेल

दुबई की पिच पर बल्लेबाज़ों को शुरुआत में फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स खेल का पासा पलट सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी कर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी। मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

Asia Cup me aaj kiska match hai

पाकिस्तान का दारोमदार

इस बार पाकिस्तान की ओपनिंग जिम्मेदारी साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान के कंधों पर है। दोनों अगर मजबूत नींव रख देते हैं तो टीम को फायदा मिलेगा। वहीं गेंदबाज़ी में शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ विपक्षी बल्लेबाज़ों को दबाव में डाल सकते हैं।

बांग्लादेश की उम्मीदें

बांग्लादेश की नज़रें इस बार सैफ हसन और कप्तान लिटन दास पर होंगी। इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। गेंदबाज़ी में मुस्तफिजुर रहमान अपने स्लोअर और यॉर्कर से पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी लाइनअप को चुनौती दे सकते हैं। लिटन दास चोट की वजह से भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे, जाकेर अली कप्तान थे।

क्यों खास है यह मुकाबला

यह मैच सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट की किस्मत तय करेगा। अंक तालिका की स्थिति साफ है, नेट रन रेट का कोई रोल नहीं है, सिर्फ जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

नतीजे का असर

आज रात का विजेता फाइनल में भारत से भिड़ेगा। टीम इंडिया पहले ही अपराजेय रहते हुए खिताबी जंग में जगह बना चुकी है। अब देखना यह है कि क्लासिक फाइनल भारत-पाकिस्तान का होगा या फिर भारत-बांग्लादेश का। इवेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+