Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- India vs Bangladesh
India vs Bangladesh, Super Fours 6th Match: एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टूर्नामेंट में आज, 15 सितंबर को रोहित शर्मा एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर के अपने अंतिम मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है।
भारत बनाम बांग्लादेश का ये मुकाबला कोलंबो के प्रतिष्ठित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश फाइनल में पहुंचने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है, लेकिन अपना सम्मान बरकरार रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ मुकाबला करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा।

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 राउंड में भारत के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, बांग्लादेश को सुपर 4 स्टेज में श्रीलंका के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। उनके मिडिल ऑर्डर के दमदार प्रयास के बावजूद वह मैच जीतने में सफल नहीं हो सके।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे में अब तक 40 बार भिड़ंत हो चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में रही है। कुल मैच में भारत को 31 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को महज सात मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। हालांकि, दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, जबकि दोनों टीम के कप्तान के बीच टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा।
कहां देखें भारत बनाम बांग्लादेश का मैच
भारत बनाम बांग्लादेश का मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। एशिया कप सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप के अलावा वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
टीम इंडिया फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा।
बांग्लादेश की फुल स्क्वाड
मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।












Click it and Unblock the Notifications