Asia Cup: एशिया कप में बदला गया मैचों का टाइम, कब शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
Asia Cup Time: एशिया कप के मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। 19 में से 18 मैचों का टाइम अब बदल दिया गया। मुकाबले अब देरी से शुरू होंगे। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के समय में भी परिवर्तन हुआ है।
खबरों की मानें, तो खास वजह से मैच टाइमिंग में परिवर्तन हुआ है। इससे प्रसारण वाले देशों में भी मुकाबले देरी से आएंगे। भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश हर देश में मैच का समय बदल जाएगा। ब्रॉडकास्ट टीम को भी अपनी योजना में बदलाव करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भीषण गर्मी के कारण एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को मैचों के समय में बदलाव करना पड़ा है। पहले ये मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होने थे, लेकिन अब इनकी शुरुआत शाम 8:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से होगी।
यूएई के स्थानीय समय में ये मैच शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। जिस एक मैच का समय नहीं बदला गया है, वह यूएई और ओमान के बीच होना है। 15 सितम्बर को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत में यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितम्बर से होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का मैच यूएई से होगा। यह मैच 10 सितम्बर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में तीसरी टीम ओमान है। ओमान के साथ अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबला 19 सितम्बर को खेला जाएगा।
पहलगाम आतंकी हमके और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान से नहीं खेलने की सलाह सोशल मीडिया पर मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications