Asia Cup: IPL दुबई में तो भारत-पाक मैच क्यों नहीं? पूर्व PCB हेड ने जय शाह पर लगाये गंभीर आरोप
Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश से धुलने के बाद पूर्व पीसीबी हेड नज्म सेठी भड़क गए। एशिया कप के आयोजन को लेकर हुई मीटिंग के समय वही पीसीबी अध्यक्ष थे। उन्होंने अब एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऊपर गंभीर आरोप जड़े हैं।
सेठी ने ट्विटर पर लिखा कि बारिश ने क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले को दो दिया, यह निराशानजक है। पीसीबी अध्यक्ष के रूप में मैंने एसीसी से मुकाबला यूएई में खेलने का आग्रह किया था। श्रीलंका में मुकाबला आयोजित कराने के लिए अलग-अलग बहाने बनाये गए थे।

पूर्व पीसीबी अध्यक्ष यहीं नहीं रुके और आगे लिखा कि एसीसी ने दुबई को काफी गर्म बताया था। पिछली बार सितम्बर में जब वहां एशिया कप खेला गया था, तब भी गर्म था अप्रैल 2014 और सितम्बर 2020 में आईपीएल के समय भी गर्म था। खेल पर राजनीति की गई, को क्षमा योग्य नहीं है।
गौरतलब है कि एशिया कप का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में आयोजित किया गया था। शनिवार को मुकाबले से पहले ही बारिश के आसार थे। भारतीय पारी समाप्त होने के बाद बारिश लगातार जारी रही और मैच रद्द कर दिया गया।
पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और वहां भी कुछ मुकाबले होने हैं। हाइब्रिड मॉडल के तहत मुकाबले श्रीलंका में भी हो रहे हैं। श्रीलंकाई सरजमीं पर भारत के सभी मैच खेले जाने हैं। अन्य टीमों को पाकिस्तान में भी खेलना है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।
श्रीलंका क्रिकेट ने एशिया कप के मैचों का आयोजन करने की इच्छा जताई थी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस द्वीप देश को वेन्यू के रूप में चुन लिया। पीसीबी ने भी सहमति जताई थी लेकिन अब एक मैच बारिश से धुलने के बाद पूर्व पीसीबी अध्यक्ष की तरफ से आरोप जड़े गए हैं।
बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह एशियन क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं और एसीसी ही एशिया कप आयोजित करावा रहा है। ऐसे में सेठी के आरोप जय शाह पर दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications