IND vs HK: सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त बल्लेबाजी, कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाए 192 रन
हांगकांग के खिलाफ टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत तेज तर्रार अंदाज में जरूर की, लेकिन वह इसे बड़ा नहीं बना पाए।
नई दिल्ली, 31 अगस्त। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने हांगकांग के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। हांगकांग के खिलाफ टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत तेज तर्रार अंदाज में जरूर की, लेकिन वह इसे बड़ा नहीं बना पाए। रोहित शर्मा को 21 के स्कोर पर आयुष शुक्ला ने कैच आउट कराया। रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी को संभालने का काम किया।
Recommended Video

केएल राहुल 36 रन बनाकर आउट
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को मोहम्मद गजानफर ने 36 के स्कोर पर आउट किया। राहुल ने 39 गेंद खेलकर 36 रन बनाए। केएल राहुल अपनी बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए। लंबे समय बाद एशिया कप में वापसी करने वाले केएल राहुल शुरुआती दोनों ही मुकाबले में बेदम नजर आए। गेंद और राहुल के बल्ले में संपर्क पहले की तरह नहीं हो पा रहा था।

कोहली ने जड़ा अर्धशतक
लंबे समय बाद आखिरकार पऊर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने पारी की शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेला, लेकिन बाद में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के भी निकले।

सूर्यकुमार यादव ने बनाए 26 गेंदों में 68 रन
सूर्यकुमार यादव ने रन बनाने के सिलसिले को बरकरार रखा है। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने महज 26 गेंदों में 68 रन बनाने का कारनामा किया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। हांगकांग के गेंदबाजी की बात करें तो आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। हांगकांग को इस मुकाबले को जीतने के लिए 193 रन बनाने होंगे।

इन खिलाड़ियों को मिला है मौका
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications