IND vs SL: सिराज ने कहर बरपाया, श्रीलंकाई टीम 50 रन पर हुई ऑल आउट
India vs Sri Lanka Match Today: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को महज 50 रन के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। सिराज ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किये।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। थोड़ी बारिश के बाद मैच शुरू हुआ और बाद में सिराज की गेंदबाजी का खर देखने को मिला। पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कुसल परेरा को आउट कर विकेट पतन शुरू किया। इसके बाद सिराज ने धमाका कर दिया।

दूसरा ओवर लेकर आए सिराज ने 6 गेंदों में 4 विकेट हासिल किये। उन्होंने सबसे पहले निसंका को आउट कर दिया। यहाँ से विकेट पतन शुरू हो गया। अगली गेंदों में सिराज ने समरविक्रमा, असलंका, धनंजय डी सिल्वा को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
पहले ओवर में चार विकेट लेने के बाद सिराज ने अगले ओवर में शनाका को आउट कर वनडे में पहली पार 5 विकेट पूरे किये। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। कुसल मेंडिस को आउट कर सिराज ने अपना छठा विकेट झटका। उनके बाद पांड्या ने वेलालगे को चलता कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया।
हार्दिक पांड्या ने अंतिम दो विकेट लेते हुए श्रीलंकाई टीम को 50 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया, सिराज को 6 विकेट मिले और पांड्या ने भी 3 विकेट अपने नाम किये। श्रीलंका के 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कुसल मेंडिस (17) रहे।












Click it and Unblock the Notifications