IND vs SL: भारतीय टीम में होंगे 5 बदलाव, एशिया कप फाइनल में ऐसी होगी प्लेइंग 11

India vs Sri Lanka Playing 11 predictions: भारतीय टीम एशिया कप की चैम्पियन बनने से महज एक कदम दूर है। श्रीलंका के खिलाफ रविवार को फाइनल मैच में एशिया की बादशाह टीम के बारे में पता चल जाएगा। टीम इंडिया को पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम इस मैच में फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरेगी। रेस्ट दिए गए खिलाड़ी वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जाएंगे। अक्षर पटेल के बैकअप के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को श्रीलंका भेजा गया है। भारतीय टीम में करीबन पांच बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

india vs sri lanka

रोहित शर्मा एंड कम्पनी किसी भी स्थिति में श्रीलंका को मैच में हराने का प्रयास करेगी। ऐसे में एक धाकड़ टीम को मैदान पर उतारना होगा। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का प्रयास यही रहेगा। बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाले कई खिलाड़ी इस मैच में बाहर होंगे।

ओपनर बल्लेबाज: इस स्थान के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का नाम पक्का है। गिल के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली थी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह अकेले ही मुकाबला करते दिखे थे। रोहित शर्मा भी काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।

मिडिल ऑर्डर: नम्बर तीन पर खेलने के लिए विराट कोहली हैं और चार नम्बर पर केएल राहुल खेलते हुए दिखाई देंगे। पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों की जोड़ी ने जमकर रन बनाए थे। नम्बर पांच पर खेलने के लिए ईशान किशन रहेंगे। ईशान किशन का बल्ला एक मैच में चला था।

ऑल राउंडर: भारतीय टीम तीन ऑल राउंडरों के साथ मैदान पर उतर सकती है। हार्दिक पांड्या बतौर ऑल राउंडर खेलेंगे। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा भी टीम में मौजूद रहेंगे। शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाज: टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। उनके अलावा मोहम्मद सिराज भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। बतौर स्पिनर कुलदीप यादव होंगे। कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 और श्रीलंका के खिलाफ मैच में 4 विकेट हासिल किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+