IND vs SL: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या होगा पूरा मैच? जानें कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट

Asia Cup 2023, India vs Sri Lanka Final: एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत और श्रीलंका आज, 17 सिंतबर को आमने-सामने होंगे। 2014 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें किसी बड़े टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में उतर रही हैं। इस रोमांचक महासंग्राम में मौसम मुसीबत न बन जाए इसको लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। हालांकि, कोलंबो में मौसम उतना खराब नहीं है, जितनी आशंका थी।

दरअसल, पिछले सप्ताह कोलंबो में खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान का सुपर 4 मैच बारिश के कारण रिजर्व डे में पूरा हो सका था। हालांकि, फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी को उम्मीद होगी कि यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द न हो। दर्शक बिना किसी बाधा के मैच का लुत्फ उठा सकें इसके लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ भी पूरी शिद्दत के साथ जुटा है।

Colombo weather forecast

कोलंबो में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम पूर्वानुमान पोर्टल एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी और फिर दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। दरअसल, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे, दोपहर 1 बजे, शाम 6 बजे, रात 8 बजे और रात 10 बजे गरज के साथ बारिश की आशंका है। दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है।

एशिया कप 2023 का फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 54 प्रतिशत संभावना तूफान की है। इसलिए मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है।

क्या एशिया कप फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे है?
एशिया कप 2023 फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है। अगर रविवार को बारिश की वजह से मैच में रुकावट आती है तो फाइनल सोमवार को खेला जा सकता है। खराब मौसम के कारण मैच आज जहां से रुकेगा, अगले दिन वहीं से शुरू होगा।

रिजर्व डे में अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
अगर रिजर्व डे में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाता है तो ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, फाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए रोहित शर्मा और दासुन शनाका की टीमों को 20-20 ओवर खेलने ही होंगे।

एशिया कप 2002 में बनी थी ऐसी स्थिति
दरअसल, इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर ही 29 और 30 सितंबर को दो बार बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद कप्तान सौरव गांगुली और सनथ जयसूर्या ने ट्रॉफी साझा की और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+