Asia Cup: एशिया कप के 3 सबसे रोमांचक मैच, अफरीदी के छक्कों ने भारत को रुलाया था

Asia Cup: एशिया कप 2025 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। आठ टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी और बेस्ट खेलने वाली टीम को टाइटल जीतने का मौका मिलेगा। एशिया कप में कई बार रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इस बार भी कुछ बड़ा धमाका होने की उम्मीद की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तूफानी मैच होते हैं। उसी तरह हालिया कुछ सालों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी राईवलरी देखने को मिली है। तीसरी प्रतिद्वंद्विता बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच भी होती है। इन दोनों टीमों के बीच भी जीतने की होड़ होती है। एशिया कप में अब तक हुए तीन धांसू और रोमांचक मैचों के बारे में आपको जानना चाहिए।

asia cup

भारत बनाम श्रीलंका - 2022

रोहित शर्मा ने इस मैच में धाकड़ फिफ्टी जमाई थी और 72 रनों की मदद से टीम इंडिया को 173 तक पहुँचाया था। यह टी20 फॉर्मेट वाला एशिया कप था। श्रीलंकाई टीम ने एक गेंद पहले भारत को रोमांचक अंदाज में पराजित कर दिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की, जिसमें पथुम निसंका (52 रन) और कुसल मेंडिस (57 रन) ने आतिशी पारियां खेल भारत को पराजित कर दिया। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने टाइटल जीता था।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- 2012

यह फाइनल मैच था, जो एशिया कप के इतिहास में सबसे करीबी मैचों में से एक है। पाकिस्तान ने इस मैच को अंतिम ओवर में दो रनों से जीता था। पाक ने पहले खेलकर 9 विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश ने भी रंग जमा दिया। तमीम इकबाल ने 60 और शाकिब ने 68 रन बनाए। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को 9 रनों की दरकार थी। पाकिस्तान के लिए एजाज चीमा ने ओवर डाला और 6 रन खर्च किये, इस तरह पाक ने 2 रनों से जीत दर्ज कर टाइटल जीत लिया।

भारत बनाम पाकिस्तान- 2014

वनडे फॉर्मेट में हुए इवेंट में भारत के लिए रोहित ने 56, रायडू ने 58 और जडेजा ने 52 रनों की पारियां खेली और टीम इंडिया ने 245 का स्कोर हासिल किया। पाक के लिए सईद अजमल ने 3 विकेट झटके। रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को दो गेंद शेष रहते पराजित कर दिया। मोहम्मद हफीज इस जीत के हीरो रहे, उनके बल्ले से 75 रन बनाए। अंतिम ओवर में दो छक्कों से शाहिद अफरीदी ने मैच भारत से छीन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+