'हम एक घंटे तक इंतजार करते रहे', Mohsin Naqvi की शर्मनाक हरकत की खुली पोल! सच आखिर आया सामने?
Asia Cup 2025, Mohsin Naqvi: भारत ने साल 2025 का एशिया कप का खिताब पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया। ये बात अलग है कि टीम को एशिया कप की ट्रॉफी अब तक नहीं मिली है। इस मामले पर लगातार खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भारतीय टीम को जश्न मनाने के बाद भी ट्रॉफी नहीं मिली, क्योंकि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया।
टीम ने एक घंटे तक किया ट्रॉफी का इंतजार (Asia Cup 2025, Mohsin Naqvi)
रिपोर्टों के अनुसार, नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल के कमरे में चले गए, जिससे भारतीय टीम खाली हाथ रह गई। फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने हाल ही में 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो पर उस दिन के अजीबोगरीब घटनाक्रम का खुलासा किया है। तिलक वर्मा ने बताया कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए भारतीय टीम मैदान पर करीब एक घंटे तक इंतजार करती रही।

ट्रॉफी नहीं मिलने से खिलाड़ी निराश
उन्होंने कहा कि हम सचमुच एक घंटे तक मैदान पर इंतजार कर रहे थे। अगर आप टीवी फुटेज देखेंगे तो मैं मैदान पर लेटा हुआ दिखूंगा। बाकी खिलाड़ी भी लेटे थे। अर्शदीप सिंह उस समय रील्स बनाने में व्यस्त थे। खिलाड़ियों को नकवी के इस शर्मनाक हरकत की कोई जानकारी नहीं थी। तिलक वर्मा ने आगे कहा कि हम बस इंतजार कर रहे थे और सोच रहे थे कि ट्रॉफी अब कभी भी आ जाएगी। एक घंटा बीत गया और ट्रॉफी कहीं नहीं मिली। हम चारों ओर देख रहे थे, लेकिन ट्रॉफी का कोई नामोनिशान नहीं था।
ट्रॉफी के बिना ही 'नो-ट्रॉफी' सेलिब्रेशन
जब यह साफ हो गया कि उन्हें ट्रॉफी नहीं मिलने वाली है, तब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक अनोखे तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया। यह आइडिया तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का था। तिलक वर्मा ने खुलासा किया कि अर्शदीप ने कहा चलो एक माहौल बनाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें टी20 विश्व कप 2024 की जीत के जश्न की तरह ही, उसी धीमी गति वाली वॉक के साथ बस बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट करना चाहिए।
इस आइडिया पर अभिषेक शर्मा सहित 5-6 और खिलाड़ियों ने सहमति जताई। इसके बाद भारतीय टीम ने बिना एशिया कप ट्रॉफी के ही अपनी जीत का एक यादगार और मज़ाकिया जश्न मनाया, जो अब हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में से एक बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications