Asia Cup 2025: कब, कहां और कितने बजे होगा भारतीय टीम का ऐलान? यहां देख सकेंगे लाइव
Asia Cup 2025, India Squad Announcement: एशिया कप 2025 का रोमांच अब शुरू होने वाला है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम इंडिया की स्क्वॉड का एलान कब होगा और यह कहां देखा जा सकेगा। बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति मंगलवार, 19 अगस्त को मुंबई स्थित मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा।
9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप (Asia Cup 2025, India Squad Announcement)
बता दें कि इस बार एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में होगा। टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी20 रखा गया है और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत सहित पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। फैंस बेसब्री के साथ एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इतने बजे होगा टीम का ऐलान?
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि स्क्वॉड चयन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार, 19 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के कप्तान मौजूद रहेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।
कहां देख सकते हैं लाइव?
अगर आप इस बड़े इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इसे टीवी पर Star Sports 1 पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस JioCinema और Hotstar पर लाइव स्ट्रीम होगी। यानी फैंस घर बैठे इस बड़े एलान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी बेवसाइट वनइंडिया हिंदी पर भी टीम से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।
महिला टीम की भी होनी है मीटिंग
इसी दिन महिला चयन समिति भी बैठक करेगी। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज और महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम चुनी जाएगी। महिला टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी मीटिंग के बाद आयोजित की जाएगी। इस बार का एशिया कप खास है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह बड़ा टूर्नामेंट होगा। ऐसे में टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन और रणनीति पर सबकी निगाहें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications