क्या एशिया कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान की टीम? भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हंगामा
Asia Cup: एशिया कप का आयोजन इस साल भारत की मेजबानी में होना है। इसे लेकर फ़िलहाल संशय बना हुआ है। यह भी तय नहीं है कि भारत और पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ इंडियन आर्मी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मामला गर्म है और एशिया कप को लेकर भी मजबूत फैसला नहीं हुआ है।
इस बीच टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है। इसमें कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तानी टीम की भागीदारी पर भी सवाल उठने शुरू हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो से जुड़ी अहम चीज पर चर्चा देखी गई है।

दरअसल भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के कप्तानों का फोटो इसमें है लेकिन पाकिस्तानी टीम के कप्तान का कोई फोटो नहीं है। ऐसे में सवाल खड़े हुए हैं कि क्या पाक टीम नहीं खेल रही है। अगर ऐसा होता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी नहीं होगा।
Asia Cup में भारत-पाक मैच का क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर बीसीसीआई की तरफ से भारत सरकार से बातचीत की जा सकती है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा कि मुकाबला कब और कहां होना है। भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट होने की वजह से पाकिस्तानी टीम नहीं आएगी। ऐसे में किसी न्यूट्रल वेन्यू पर पाक के मैचों का आयोजन कराया जाएगा।
चैम्पियंस ट्रॉफी में था न्यूट्रल वेन्यू
गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस वर्ष फरवरी में पाकिस्तानी सरजमीं पर किया गया था। उसमें भारतीय टीम ने हिस्सा लिया था लेकिन वेन्यू दुबई रखा गया था, अब वही योजना पाकिस्तान की रहेगी। पाक टीम भी भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी। हालांकि यह इवेंट एशियाई क्रिकेट परिषद का है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो यह तय है कि अगर कोई मैच होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगा। अन्य टीमों के साथ भी पाक का मुकाबला भारत से बाहर होगा।












Click it and Unblock the Notifications