Asia Cup मैच से पहले शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की तस्वीर वायरल, क्या दोनों ने कर लिया प्यार का इजहार?
Asia Cup 2025 Shubman Gill: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत का दूसरा मुकाबला यूएई से होना है। इस हाई-प्रोफाइल मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में टीम इंडिया के उपकप्तान और ओपनर शुभमन गिल को सारा तेंदुलकर के साथ बीच पर बैठे हुए दिखाया गया है। तस्वीर देखने वाले कई फैंस मान रहे हैं कि दोनों छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन असलियत कुछ और है।
तस्वीर देख फैंस हो रहे कंफ्यूज (Asia Cup 2025 Shubman Gill)
तस्वीर में शुभमन गिल और सारा को समंदर किनारे एक साथ आराम करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोग इसे देखकर कंफ्यूज हो गए और मान बैठे कि दोनों का रिलेशन पब्लिक हो गया है। वहीं, कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट भी किए। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

एआई से बनाई गई है तस्वीर
जांच में यह साफ हुआ है कि यह तस्वीर असली नहीं है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाई गई तस्वीर है। आजकल एआई टूल्स की मदद से बेहद रियल लगने वाली फोटो और वीडियो तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि फैंस भी इसे देखकर धोखा खा रहे हैं।
गिल और सारा को लेकर होती रही हैं चर्चाएं
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर पहले भी कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर कई बार एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्ट करते देखा गया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एआई तकनीक इतनी एडवांस हो गई है कि तस्वीरें बिल्कुल असली लगती हैं। यही कारण है कि लोग इस वायरल फोटो को देखकर असली मान रहे हैं। लेकिन सच यह है कि एशिया कप की तैयारी में जुटे शुभमन गिल वर्तमान में टीम इंडिया के साथ दुबई में अभ्यास कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications