Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह की होगी दमदार वापसी! सिलेक्टर्स के सामने खुद आकर रखी ये ख्वाहिश
Asia Cup 2025 Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि वह एशिया कप के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के चयनकर्ता 19 अगस्त को मुंबई में बैठक करेंगे और इसी दौरान भारत की टी20 स्क्वॉड का चयन होगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अग्रकर बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
आखिरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में आए थे नजर (Asia Cup 2025 Jasprit Bumrah)
जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो सकता है। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2 विकेट लेकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें आराम दिया गया था। बुमराह के आंकड़े भी गज़ब के हैं । उन्होंने 70 मैचों में 89 विकेट, 17.74 की औसत और 6.28 की इकॉनमी रेट के साथ वह दुनिया के बेस्ट टी20 गेंदबाजों में गिने जाते हैं।

बुमराह के आने से टीम को मिलेगी मजबूती
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई किसी भी तरह का प्री-टूर्नामेंट कैंप आयोजित नहीं करेगा। टीम सीधे मध्य-पूर्व जाएगी ताकि वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को तैयार कर सके, क्योंकि भारत ने लंबे समय से कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेली है। लेकिन इस सब में एक बात तो तय है कि बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण को बड़ी मजबूती मिलने वाली है।
लंबे समय से टीम से बाहर थे बुमराह
जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उनकी पीठ की चोट के चलते उन्हें रिहैब के लिए एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) भेजा गया। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आईपीएल 2025 में भी अधिक खेलने का मौका नहीं दिया, ताकि वे पूरी तरह फिट हो सकें।
एशिया कप से पहले फिटनेस टेस्ट होगा
सूत्रों के मुताबिक बुमराह ने सिलेक्टर्स को बता दिया है कि वे अब पूरी तरह फिट हैं और टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, एनसीए और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस का आखिरी आकलन करेगा। अगर वे इस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो एशिया कप के लिए उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि बुमराह एशिया कप में कितनी प्रभावशाली वापसी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications