Asia Cup 2025: भारत-पाक एशिया कप मैच देखने के लिए कौनसा ऐप करें डाउनलोड? क्या फ्री में देख सकते हैं मुकाबला?

Asia Cup 2025: एशिया कप में आज भारतीय टीम अपना मुकाबला पाकिस्तान से खेल रही है, यूएई के खिलाफ पहला मैच हुआ था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ इवेंट का आगाज करने में सफल रही। भारतीय टीम ने पिछली बार एकदिवसीय फॉर्मेट में एशिया कप अपने नाम किया था।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया इतनी मजबूत दिख रही है कि कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं मिल पाएगी। मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां आपके लिए काम की जानकारी है।

asia cup 2025

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच कहां देखें

टीवी पर इस मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल को देखना चाहिए। इसके अलावा मोबाइल पर पर मुकाबला देखने के लिए सोनी लिव एप्लीकेशन होना चाहिए। इसके बाद अब एक सवाल और है कि क्या सोनी लिव एप्लीकेशन पर मुकाबला फ्री में देख सकते हैं।

Asia Cup 2025: क्या भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में देख सकते हैं

इसका उत्तर यह है कि मैच को सोनी लिव पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक निश्चित अमाउंट पर कुछ एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन एक साथ मिलेगा। यह ऑफर और यूजर के रिचार्ज पर भी निर्भर करता है। यह अहम है कि आपके सिम कार्ड के कौन से प्लान में फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

जिन एयरटेल यूजर्स के पास 56 दिनों का रिचार्ज प्लान है, उनको 279 रुपये में सोनी लिव सहित चार एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एशिया कप के अलावा अन्य चीजों का आनन्द भी उठाया जा सकता है। यह प्लान एयरटेल एक्सट्रीम में देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि सोनी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रसारण अधिकार 2031 तक हासिल किये थे, 170 मिलियन डॉलर में खरीदे थे, अगर इसे भारतीय रुपयों में बदला जाए, तो 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम बैठती है। सिर्फ सोनी ने ही बिड की थी, अन्य प्रतिस्पर्धी प्रसारकों ने बिड के लिए आवेदन नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+